Category: IIMC Alumni Association

  • अथ श्री टीआरपी कथा: मोहल्ला…


    मोहल्ला

    अथ श्री टीआरपी कथा

    पहले जरा इन आंकड़ों को देखिए

    मुंबई 1245
    दिल्ली 1186
    कोलकाता 881
    गुजरात 993
    उत्तर प्रदेश 1273
    महाराष्ट्र 1019

    पंजाब, हरियाणा
    चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश
    (चारों एक साथ) 1165

    मध्य प्रदेश 722
    पश्चिम बंगाल 703
    राजस्थान 441
    उड़ीसा 342

    कुल 9970

    – ये आंकड़े बस ये बताने के लिए कि किन राज्यों में कितने डब्बे टीआरपी मापने के लिए हैं- ये 9970 डब्बे लगभग 69 हजार लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं ( TAM के वैल्यू के हिसाब से)

    – ये डब्बे सिर्फ और सिर्फ घरों में लगे हुए हैं ( किसी भी ऑफिस, होटल, रेस्तरां, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट या कहीं और नहीं)

    – TAM की रेटिंग्स में सभी प्रकार के चैनलों की रेटिंग गिनी जाती है यानी सामान्य मनोरंजन चैनल्स, खेल चैनल्स, समाचार चैनल्स और लाइफ स्टाइल चैनल्स या कोई और भी होता हो तो

    – TAM एक परिवार में चार सदस्यों को मानता है। सबके हिस्से में एक-एक बटन होता है.. जब जो टीवी देखे, अपने हिस्से का बटन दबा दे

    – दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी राज्यों और पश्चिम बंगाल को छोड़ कर जो हिस्सा बचता है, TAM उसे हिंदी भाषी मानता है – उड़ीसा, गुजरात, महाराष्ट्र और पंजाब को भी

    – दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बंगलोर महानगरों की श्रेणी में रखे गए हैं, पर हिंदी भाषी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता को माना गया है

    – TAM के मुताबिक मुंबई हिंदी चैनल्स का सबसे बड़ा बाजार है, दूसरे पर दिल्ली और तीसरे पर कोलकाता आते हैं

    – बिहार और उत्तर-पूर्वी राज्यों में एक भी डब्बे नहीं हैं

    – TAM के हिसाब से बाजार के मामले में उत्तर प्रदेश और गुजरात तीसरे-चौथे स्थान पर हैं और हर हफ्ते ये स्थिति बदलती रहती है

    – TAM के मार्केट्स दो भागों में बंटे हैं – 1 लाख से 10 लाख वाले शहर / हिस्से और 10 लाख से ज्यादा के शहर (महानगर 10 लाख से ज्यादा वाले हिस्से में आते हैं और दो भागों में नहीं बंटे हैं लेकिन अन्य सभी राज्य दो भागों में बंटे हैं। इन्हीं की वजह से उत्तर प्रदेश और गुजरात के क्रम हर हफ्ते बदलते रहते हैं)

    – TAM केवल केबल टीवी देखने वालों की गिनती करता है – दूरदर्शन देखने वाले और DTH के ग्राहक इसके दायरे से बाहर हैं

    अब जरा गणना के तरीके पर आइए

    – TAM के मुताबिक असका एक डब्बा पूरे मुहल्ले का प्रतिनिधित्व करता है

    – गणना के लिए आम तौर पर 15 से 45 साल के बीच के लोगों को ही रखा जाता है.. मतलब बटन भी ये ही दबा सकते हैं

    – गणना मिनट के हिसाब से की जाती है.. 'अ' ने 5 मिनट देखा, 'ब' ने 2 मिनट देखा, 'स' ने एक ही मिनट देखा और तब उस कार्यक्रम विशेष या टाइम स्लॉट की REACH निर्धारित की जाती है

    – ध्यान दीजिए कि गणना कार्यक्रम विशेष या टाइम स्लॉट की होती है, चैनल की नहीं

    – टीआरपी निर्धारित करने के लिए समय को मौटे तौर पर तीन हिस्से में बांटा गया है.. सुबह 8 बजे से 4 बजे दिन तक, 4 बजे से रात 12 बजे तक(प्राइम टाइम) और रात 12 बजे से सुबह के 8 बजे तक

    – रेटिंग प्वाइंट्स में सबसे बड़ा खेल मिनट का होता है.. किसी कार्यक्रम को औसतन 5 मिनट देख लिया गया तो वो कार्यक्रम धन्य है.. मतलब उस कार्यक्रम की REACH इन्हीं मिनटों के हिसाब से तय होती है ( कि कितने लाख घरों तक उसकी REACH है)

    – हर दिन की रेटिंग अलग-अलग होती है पर मोटे तौर पर ये तीन हिस्सों में होता है – सोमवार से शुक्रवार, शनिवार और रविवार

    साप्ताहिक आंकड़े कैसे बनते हैं.. जिन पर चैनल्स शोर मचाते हैं कि वो नंबर 1 है या नंबर 2 हैं

    TAM का शॉफ्टवेयर हफ्ते भर की रेटिंग के लिए एक समय विशेष को चुनता है.. जैसे 7 बजे किस चैनल पर कितने लोग ट्यून्ड थे और इसके हिसाब से गिनती होती है। TAM का सॉफ्टवेयर हर हफ्ते RANDOMLY समय का चुनाव करता है.. मतलब इस हफ्ते 7 बजे तो अगले हफ्ते 10 बजे भी हो सकता है और उसके अगले हफ्ते 8:30 बजे भी।

    – TAM के सॉफ्टवेयर के हिसाब से हर मिनट की गिनती संभव है

    – TAM ये बता सकता है कि कितने बजे कितने लोग उसके डब्बे के बटन को दबाए हुए थे और उसके हिसाब से कितने लोग उस समय विशेष पर कौन सा चैनल देख रहे थे

    अपनी बात

    1. TAM का दावा है कि उसकी गणना वैज्ञानिक है और उसका सॉफ्टवेयर फूल-प्रूफ है। लेकिन क्या 9970 डब्बे 70-80 करोड़ (TAM का हिंदी भाषी क्षेत्र) लोगों का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं ?

    2. चलिए मान लिया कि ये केवल केबल टीवी देखने वालों की गणना है – मतलब शहरों में रहने वाला तबका। लेकिन क्या 9970 डब्बे या 69 हजार लोग (इन डब्बों की टोटल वैल्यू, TAM इसे यूनिवर्स कहता है) 25-30 करोड़ की शहरी आबादी का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं या केबल टीवी देखने वाले 4-5 करोड़ घरों का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं ?

    3. TAM के रेटिंग में बिहार अनुपस्थित है, उत्तर प्रदेश तीसरे-चौथे नंबर के लिए संघर्ष करता रहता है, मध्य प्रदेश 8वें स्थान पर है, जबकि राजस्थान 10वें पायदान पर। ये हमारे हिंदी प्रदेश हैं और ये परंपरागत हिंदी भाषी लोग TAM की रेटिंग्स में बहुत नीचे हैं। क्या इसलिए कि इन राज्यों में शहरीकरण उतनी तेजी से नहीं हुआ जितनी तेजी गुजरात, महाराष्ट्र में देखी गयी ? लेकिन फिर भी ऐसे कई शहर इन राज्यों में हैं जो दस लाख से ज्यादा की आबादी वाले हैं । तो क्या ये प्रोडक्ट बेचने के लिए सक्षम बाजार नहीं हैं ? उत्तर मेरे पास नहीं है।

    4. अब जरा हमारे हिंदी समाचार चैनलों पर आएं – ये सारे शोर मचाते हैं कि वो नंबर 1 तो वो नंबर 1 लेकिन TAM के 9970 डब्बे चैनल्स के सभी तबकों का प्रतिनिधित्व करते हैं – मनोरंजन, समाचार, खेल, सिनेमा, लाइफस्टाइल और गणना समय के हिसाब से होती है।

    मेरे कहने का मतलब ये है कि रेटिंग्स इस सच्चाई को बयान नहीं करते कि किस न्यूज चैनल की हकीकत क्या है क्योंकि साप्ताहिक रेटिंग समय विशेष के हिसाब से निकला जाता है और उसमें 'कितने मिनट देखा गया' का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है।

    मुझे ये भी कहना है कि न्यूज चैनल्स कुछ भी कह लें पर 9970 डब्बे ये भी बयान करते हैं कि कोई भी चैनल औसतन एक घंटा भी नहीं देखा जाता (चैनल्स की REACH यही बताती है और संपादक लोग इसी REACH पर मरते रहते हैं)

    5. इतने के बावजूद चैनल्स रेटिंग्स की मारामारी करते हैं क्योंकि यही उनका मार्केट परसेप्शन बनाता है और कितने विज्ञापन आएंगे.. मोटे तौर पर इसी से निर्घारित होता है।

    6. ये भी एक दिलचस्प बात है कि गंभीर खबरों को रेटिंग्स नहीं मिलती है(ऑपरेशन दुर्योधन – सांसदों के रिश्वत लेकर सवाल पूछने का मामला इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। जबकि क्रिकेट, सिनेमा, क्राइम, मनोरंजन, भूत-प्रेत, नाग-नागिन जब दिखाए जाते हैं तो रेटिंग्स आती हैं। इस ट्रेंड को ज़ी न्यूज ने पकड़ा, आज तक ने एक नया आयाम दिया, स्टार न्यूज ने इसे और भी ऊंचाईयां दी और अब इंडिया टीवी के नाग-नागिन इसे पराकाष्ठा पर पहुंचा रहे हैं।

    हिंदी समाचार चैनलों की पत्रकारिता पर इसका क्या असर पड़ता है, इस पर हम सब कई बार बहस कर चुके। इसलिए उस ओर नहीं जाऊंगा लेकिन नाग-नागिन या भूत प्रेत लगातार इसीलिए दिखाए जा रहे हैं क्योंकि रेटिंग्स मिलती है। अब तो प्रतिस्पर्धा इस बात पर हो रही है कि किसका नागिन, किसका भूत सबसे बढ़िया ।

    एनडीटीवी इंडिया को गंभीर चैनल माना जाता है लेकिन मेरी जानकारी के मुताबिक विज्ञापन के लिए उसे 24*7 के बुके में बेचा जाता है, ताकि मार्केटिंग होती रहे और कमाई भी।

    7. इस विश्लेषण की जो बात मुझे विचलित करती है —–

    क्या हम सब बीमार, विकृत, थकी या सड़ी हुई मानसिकता के लोग हैं (इससे ज्यादा शब्द नहीं मिल रहे ) ? हम सब मतलब हम सब , हमारा शहरी वर्ग जो केबल टीवी देखता है (चाहे थोड़ी संख्या में ही)। गौर कीजिए कि ये बुद्धू बक्से किसी भी ऑफिस में नहीं हैं, होटल में नहीं हैं, रेस्तरां में नहीं हैं, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट पर नहीं हैं.. ये केवल और केवल घरों में हैं।

    क्या इसका मतलब है कि हम इतने विकृत हो चुके हैं कि अब नाग-नागिन, भूत-प्रेत हमें, हमारे घरों को ज्यादा लुभाते हैं (कम-से-कम रेटिंग्स तो यही कहती हैं) या फिर हम जिंदगी से इतना थक चुके हैं कि ये कार्यक्रम हमारे लिए दवा का काम करते हैं और वास्तविक दुनिया से अलग किसी और लोक में ले जाते हैं (जहां हम अपने ग़म को, दुख को थोड़ी देर के लिए ही सही पर भूल जाते हैं) ?

    जबाव मेरे पास नहीं हैं पर TAM रेटिंग्स की परत उघाड़ने से ऐसे भयावह प्रश्न उभर कर आए हैं और जाहिर तौर पर मैं इन संभावनाओं से विचलित हूं।

    प्रसंगवश समाचार चैनल्स की तर्ज पर नाग-नागिन अब मनोरंजन चैनल्स में भी घर बना रहे हैं ( देखिए ज़ीटीवी पर नागिन सीरियल)

    अंत में बस इतना ही कि टीआरपी के इस गणित को बयान करने के क्रम में कहीं कोई तथ्यात्मक गलती हुई हो तो जरूर बताएं। प्रतिक्रियाओं और आलोचनाओं के लिए तो पलकें बिछाए बैठा हूं।

    http://feeds.feedburner.com/ IimcAlumniAssociation
  • Senior Copy Writer, Communicate2….

    Communicate2, Mumbai seeks a senior copy writer.

    Skills: 
    1) Solid & proven writing, editing, creative and organizational skills. 
    2) Minimum 1 years experience in B2B and B2C business writing.  
    3) Must have a strong portfolio of live work which MUST include creative copy written for websites and other digital collaterals. 

    Salary: Best in the Industry

    Contact:

    C. Vasudevan
    Manager (Human Resources)
    022-24968339 / 2493 0950.
    Source:- www.jobsmedia.blogspot.com
     
    http://feeds.feedburner.com/ IimcAlumniAssociation
  • Trainees, Copy Editors, Reporters, Newscasters for ETV…

    Experience: 0-3 years

    Location: Hyderabad, Secunderabad, Asansol, Durgapur, Haldia, Kharagpur, Kolkata, Siliguri

    Copy Editor/Reporter : Candidate must be a graduate, in the age group of 20-26 years. Good grasp over current affairs, news planning and script writing conforming to TV format are essential.

    Newscaster: Graduate, with telegenic face, good voice, clear diction and a good news sense with in the age group of 20-26 years. Experience in Anchoring / News Reading in local channels is preferable. Selected candidates must be willing to work at Ramoji Film City, Hyderabad.

    Profile: Good command over Bengali and in English (both Spoken & written skills) is must. Should be comfortable with working in a computerized environment. A degree or diploma in Journalism / Mass Communication or a degree / Diploma in TV Journalism will be an added advantage. Fresh graduates will also be considered for Trainee positions.

    Apply: Interested candidates may send their resume by E-Mail / Post with in 7 days superscribing the envelope for the 'post applied for' with details of qualification, experience, current location, minimum salary acceptable and other details if any, along with recent passport photograph. Those applying for Newscaster position should send Postcard size photograph along with their resume by post only within 7 days. 

    Mail to:

    The Vice President HR

    Recruitment Cell, ETV Network

    1st floor, UKML Building, Ramoji Film City, Hyderabad 501512.

    recruitment.bou@etv.co.in

    telephone: 91-08415-246555, Ext No:7928. Website: http://www.etv.co.in

    http://feeds.feedburner.com/ IimcAlumniAssociation
  • AOL India needs Sub Editor…

    Experience: 2 – 5 Years

    Location: Bangalore

    Compensation: Rupees 2,00,000 – 3,50,000

    Education: UG – B.A – Any Specialization, Journalism, PG – M.A – Any Specialization, Journalism.

    Job Description: The Sub editor will be responsible for real-time news reporting operation, producing headlines, stories and tables, meeting tight deadlines and should be very flamboyant. 

    Company Profile : A leading global media & entertainment company into a wide variety of interactive services. With over 25 million subscribers the company is the world's leading Internet service provider. With more than 100 million unique visitors to its network of Web properties and to the service, it is the second-largest online network in the world. 

    Contact Detailssucharitha@handigital.com

    080-4125-5585/95.
     
    http://feeds.feedburner.com/ IimcAlumniAssociation
  • Openings with a KPO…

    People needed in the editorial department of Evalueserve, a KPO. 

    Job description :
    Editing, layout planning, checking facts, meeting deadlines. 

    Essentials: 
    Competent in journalistic-style writing, grammar and English composition, must have demonstrated good written communication skills especially business writing, familiarity with computerized work environment, should possess excellent interpersonal skills  

    Qualification and experience
    Graduate / Post Graduates, preferably in language/literature/economics – a degree or diploma in management or finance will be considered an added qualification 
    Should have a flair for writing and editing. Minimum 1 year of relevant experience in editing from any background. 

    Contact:
    madhurima.ghose@evalueserve.com  

    For a telephonic interview
    call at 91-124-4621355 between 8.00 AM to 5.00 PM or 9891092642. 

    http://feeds.feedburner.com/ IimcAlumniAssociation
  • India Today requires a Sub Editor…

    India Today group needs:
     
    A good sub-editor with two-three years of experience and good at editing, writing, coordinating and handling
    production
    (should know QuarkXpress).
     
    For India Today's Impacts (Marketing Features) which are part of the main magazine and for Real
    Estate guides.
     
    Contact
    Shelli Anand
    9810456876
    anandshelli@gmail.com


    Thanks.
    IIMC Alumni Association.
    Blog:- http://iimcaa.blogspot.com/
    Group mail- iimc-alumni@googlegroups.com
    http://feeds.feedburner.com/ IimcAlumniAssociation
  • PII-UNICEF National Journalism Students Award

    PRESS INSTITUTE OF INDIA 

    Dear Friend, 

    As you are aware, the Press Institute of India (PII) is  an autonomous body devoted to the cause of establishing and promoting high standards in the field of journalism. The institute has been engaged in conducting training programmes for working journalists,  journalism educators as well as journalism students. The focus of this effort has been on developmental issues such as health ,education, child rights, environment and water. 

    In order to encourage awareness on these issues among journalism students, the institute in collaboration with the United Nations Childred’s Fund ( Unicef) has instituted PII  UNICEF National Journalism Students Award . The award will be given for excellent journalistic work on issues such as health challenges for children, nutrition, water, environment and sanitation, HIV/AIDS, child protection, educations and child labour. The journalistic work can be presented in any form features, articles, photographs, posters and cartoons. Entries will be accepted in Hindi and English. Cash awards of Rs 10,000 will be given in all the categories. 

    All entries should be sent through head of the institute or of  the department, must be certified that they are original and submitted by bonafide students. Nominations should be accompanied by three copies/ samples of student’s work and a brief statement about the nominee along with a statement explaining why the nominee merits recognition. 

    Entries will be evaluated by an independent jury consisting of eminent journalists. The  decision of the jury shall be final. All awardess will be notified  individually. No queries will be entertained. Awards ceremony will be held on a date to be notified later.

    The entries should reach at following address on or before October 20, 2007, They  should be contained in cover marked “Entry for PII- UNICEF Award” 

    Coordinator, PII_ UNICEF project, press institute  of  India, Administrative Block, Jamia Millia Islamia, Jamia Nagar, New Delhi –110025


    Thanks.
    IIMC Alumni Association.
    Blog:- http://iimcaa.blogspot.com/
    Group mail- iimc-alumni@googlegroups.com

    http://feeds.feedburner.com/ IimcAlumniAssociation
  • News channel wants a freelancrr from Hyderabad…

    A news channel wants a freelancing writer/journalist from Hyderabad who can write on real estate developments of the city and nearby region.
    He will be paid Rs 5000 per month and will have to file two stories with minimum 450 words every week.
    No interview etc.
    Urgently required
    pl contact at +919212683640




    Thanks.
    IIMC Alumni Association.
    Blog:- http://iimcaa.blogspot.com/
    Group mail- iimc-alumni@googlegroups.com

    http://feeds.feedburner.com/ IimcAlumniAssociation
  • News channel requires a Trainee Reporter in lucknow…

    A National News Channel is looking for a Male trainee reporter in lucknow.
    Interested candidates, please mail
    to
    Mr. Shalabhmani Tripathi
    at

    shalabh.pat@gmail.com

    http://feeds.feedburner.com/ IimcAlumniAssociation